फर्रुखाबाद। मंगलवार को डीएम ने नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो उन्हें 17 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और जवाब तलब करने के ईओ को निर्देश दिए।
आज डीएम ने सुबह 10.15 बजे पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी लगाई तो 17 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और गैरहाजिर एकाउंटेंट अखिलेश तिवारी, राजेंद्र चौहान, नसीम जावरी, शिवराम, सुधीर अवस्थी, अनिल सक्सेना, सुनीता, पंकज सक्सेना, विजय प्रताप, वकार फात्मा, चमन आरा, मुख्तार नबी, कलावती और मुअजुद्दीन अख्तर का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही जवाब तलब करने के ईओ रघुवरदयाल वाजपेयी को निर्देश दिए। बताया गया है कि निर्माण विभाग के लिपिक अख्तर पहले से ही अवकाश पर चल रहे हैं। ईओ ने बताया कि अधिशासी अधिकारी के आदेश का पालन किया जाएगा। बताते चलें कि बसपा शासनकाल में सूबे के नगर विकास मंत्री नकुल दुबे के औचक निरीक्षण के दौरान भी कई कर्मचारी नदारद मिले थे।