फर्रुखाबाद। नलकूप कालोनी परिसर में राजकीय वाहन चालक महासंघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें हरिप्रसाद सिंह तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए।
चुनाव अधिकारी राकेश सारस्वत, सफदर हुसैन , सुरजीत सक्सेना, विजय सिंह, प्रभात सक्सेना व पर्यवेक्षक मयंक दुबे ने चुनाव संपन्न कराया। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से हरिप्रसाद सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। सभी की सहमति से उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके बाद पदों के लिए प्रस्ताव आने के बाद सहमति की मोहर लगती रही।
स्वास्थ्य विभाग में चालक अशोक कटियार, विकास विभाग में चालक सुधीर शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीडब्लूडी में चालक राका रंजन को महामंत्री, कृषि विभाग में चालक महावीर दीक्षित, वेद प्रकाश शर्मा को उपमंत्री, आलू विकास विभाग में चालक सूरज पाल, पीडब्लूडी में चालक सुरेश सिंह को संगठन मंत्री, शिक्षा विभाग में चालक ब्रजपाल को संयुक्त मंत्री का दायित्व दिया गया। वन विभाग में चालक प्रेमपाल को प्रचार मंत्री, सूचना विभाग में चालक जगदीश कुमार को कोषाध्यक्ष, कलेक्ट्रेट में चालक सुरेंद्र कुमार को आडीटर, पीडब्लूडी में चालक अशोक कुमार को संरक्षक, स्वास्थ्य विभाग में चालक वीरेंद्र पाल , राजेंद्र प्रसाद को सलाहाकार बनाया गया। राजेश हजेला, सुरेश सिंह, बलवीर सिंह, दाताराम, प्रकाश नरायन, श्याम बहादुर, ब्रह्मानंद, राजेश सिंह, लज्जाराम, गजराज सिंह, प्रणव कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।