{"_id":"77647","slug":"Farrukhabad-77647-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेईमान अधिकारियों की नींद हराम करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेईमान अधिकारियों की नींद हराम करेंगे कर्मचारी
Farrukhabad
Updated Sat, 19 May 2012 12:00 PM IST
फर्रुखाबाद। जिले के कुछ आला अधिकारी धन उगाही की सोच लेकर राज्य कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिले में शासनादेशों का पालन नहीं हो रहा है। इस अफसरों ने अपनी यह कार्यशैली बंद नहीं की तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परषिद उनकी नींद हराम कर देगी। यह बातें शुक्रवार को परिषद के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री ने स्व. वीएन सिंह की तेरहवी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में कही।
लोहिया अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के प्रोन्नत वेतनमान के आदेश फाइलों में कैद हैं। कुछ बेइमान किस्म के अधिकारी रिश्वतखोरी करके कुछ कर्मचारियों को इसका लाभ दे रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जिला मंत्री शेषनारायण सचान ने स्व. वीएन सिंह को याद करते हुए उनके संस्मरण बताए। उन्होंने कहा कि बीस वर्ष की सेवा के बाद मंडल से तबादला कर्मचारियों को कष्ट पहुंचाने वाला है। इतने साल की नौकरी के बाद कर्मचारी को अपने बच्चों की शादी विवाह, उच्च शिक्षा आदि का इंतजाम करना होता है। इसलिए तबादला कर्मचारियों की राय पर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सगीर हुसैन और संचालन पंकज शुक्ला ने किया। इस मौके पर आरसी गौतम, मयंक दुबे, वीवी कटियार, चक्रसिंह यादव, अरुण दुबे, जितेंद्र सिंह, सोनेलाल आर्य, एस कुमार, राकेश कुमार, चिंतामणि दोहरे, प्रभुदयाल, सतीशचंद्र सागर, आरसी गुप्ता, मुकेश त्रिपाठी, रामकिशन आदि थे।