कंपिल। मृतक मुफीद ने बीस दिन पूर्व थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। इसके बावजूद कंपिल पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। वहीं मृतक के पुत्र अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
मंगलवार की भोर पुत्री की ससुराल के लिए घर से निकले ग्राम निजामुद्दीनपुर निवासी मुफीद का शव दूसरे दिन गांव के पास कब्रिस्तान में पेड़ से बंधा मिला था। शव को सील करने के बाद गांव के पंचायत घर में रखा गया। रात भर परिजन शव पर विलाप करते रहे। गुरूवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं उसकी पत्नी अशरफी बेगम ने कहा कि आखिर वही हुआ, जिसका उन्हें डर था। अशरफी ने बताया कि पिछले माह पुत्र आरिफ को घर से बुलाकर गोली मार दी गई थी। इस मामले में दो आरोपी सादाब व सगीर जेल चले गए थे और नसीम व महफूज फरार थे। दोनों ही पति पर मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे थे। सुलह न करने पर जान से मारने की धमकियां दी थी। पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अशरफी ने बताया कि आरोपी गांव के दबंग हैं और सट्टा व जुआ का कराते हैं। वहीं मृतक के पुत्र मुईद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।