फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक को गोली मारकर मार दी गई। आनन-फानन में घायल को नाला मछरट्टा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालांकि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंशीनगला निवासी शाकिर अली का 20 साल का बेटा मसरूर बुधवार की शाम घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक उसके घर में घुस आया और उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसके सीने में जा धंसी। गोली मारने के बाद आरोपी असलहे लहराता हुआ फरार हो गया।
फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लहूलुहान मसरूर को देख ग्रामवासी उसे नाला मछरट्टा स्थित नर्सिंग होम लाए और भर्ती करा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के समय पिता शाकिर मिर्जापुर शाहजहांपुर गया था, जबकि मां आशा खातून रिश्तेदारी में गई थीं। मसरूर घर पर अकेला था। घायल के मामा खुशमोहम्मद ने बताया कि खुशनूर के भैंस का बच्चा आरोपी के खेत में चला गया था।
इस पर आरोपी ने भैंस के बच्चे की टांग तोड़ दी थी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जानमाल की धमकी दी थी। उसने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते उसके भांजे के ऊपर हमला किया गया। उसका कहना था कि उसने पहले भांजा का इलाज कराना मुनासिब समझा। अब वह पुलिस को घटना की जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देगा।