फर्रुखाबाद। डीआईजी जेल ने गुरूवार को जिला और सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। जिला जेल में बंदियों को दिए जाने वाला भोजन गुणवत्तापूर्ण न होने पर नाराजगी जताई और जेल अधिकारियों को अच्छा खाना देने के निर्देश दिए।
डीआईजी जेल अजय कुलश्रेष्ठ ने आज सुबह सेंट्रल जेल में पहुंचकर बैरकों में रह रहे कैदियों से मिलकर उनके हालचाल लिए। कई कैदियों ने अपने इलाज के बारे में बताया। इसके साथ ही कुछ मरीजों ने मिलाई में दिक्कतें होने की जानकारी दी। डीआईजी ने कैदियों को इलाज कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा। डीआईजी ने कैदियों को मिल रहे भोजन की भी गुणवत्ता देखी। यहां भोजन की गुणवत्ता ठीकठाक मिली। इसके बाद डीआईजी ने जिला जेल का भी निरीक्षण किया। वह अस्पताल के साथ ही बंदियों को मिलने वाले भोजन को देखा। गुणवत्ता ठीक न होने पर उन्होंने जेल अधीक्षक से गुणवत्ता दुरुस्त के निर्देश दिए। यहां भी डीआईजी ने बंदियों की समस्याएं सुनीं। कुछ बंदियों ने हार्निया का आपरेशन कराए जाने की मांग की। डीआईजी ने बताया कि सेंट्रल और जिला जेल में कुछ बंदी और कैदियों ने इलाज कराने के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अुनसार प्रदेश की सभी जेलों में चिकित्सा कैंप लगाए जा रहे हैं।