फर्रुखाबाद। जून माह में होने वाले निकाय चुनाव का असर गणना पर पड़ेगा। निकायों में जून के बजाय अब अगस्त में गणना शुरू होगी। ग्राम्य विकास आयुक्त ने प्रशासन को इस आशय की चिट्ठी भिजवाई है।
जून महीने से सामाजिक, आर्थिक व जातिगत गणना का काम होना था। इसकी शुरूआत पहली जून से हो जानी थी। दिसंबर की आखिरी तारीख तक अभियान खत्म होना था। देहात में ग्राम्य विकास विभाग व शहरी इलाके में नगर विकास विभाग को गणना करवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। जून महीने में ही निकाय चुनाव प्रस्तावित है। इससे गणना का काम प्रभावित होगा। कर्मचारियों का टोटा भी पड़ जाएगा।
चुनाव व गणना का काम एक साथ कराना जिला प्रशासन के लिए भी मुश्किल भरा था। इसको लेकर फेरबदल किया गया है। ग्राम्य विकास विभाग के अपर आयुक्त रणवीर प्रसाद के मुताबिक शहरी इलाके में अब 1 अगस्त से गणना करवाई जाएगी। देहात में एक जून से ही काम शुरू होगा। गणना को भले ही एक माह के लिए खिसका दिया गया हो लेकिन कार्यक्रम से पूर्व की तैयारी इसी माह में पूरी करवाई जाएंगी। प्रगणकों, सुपरवाइजरों, मास्टर ट्रेनर, चार्ज अधिकारी, शिकायत निवारण अधिकारी, क्लेम आपत्ति निवारण अधिकारी की तैनाती व इन्हें प्रशिक्षण देने का काम अभी पूरा कराया जाना है। चार्ज सेंटरों की स्थापना भी करा ली जाएगी। डीडीओ एके चंद्रौल ने अधिकारियों को इस बावत सूचना भिजवाई है।