फर्रुखाबाद। पति के हत्या के आरोप में जेल गई पत्नी के सात महीने बाद जमानत पर रिहा होने के बाद ससुराल पहुंचने पर सास ने घर में आने से मना कर दिया। इस पर महिला ने एसपी से फरियाद लगाई। इस पर महिला एसओ पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचीं। यहां पर एसओ की सास से नोकझोंक हो गई।
सदर कोतवाली के इंडस्ट्रियल एरिया निवासी भूमिका करीब सात महीने पहले पति मनीष रामचंदानी की गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल गई थी। तब से वह जेल में निरूद्ध चल रही थी। दो दिन पहले उसकी जमानत हुई और वह अपनी ससुराल पहुंची तो यहां पर सास ने घर के अंदर घुसने से मना कर दिया। बुधवार को महिला कोतवाली पहुंची लेकिन यहां भी उसकी नहीं सुनी गई। इस पर वह सपा नेता संजय चावला, पिता कैलाश, मां मनीषा के साथ एसपी से मिलने जा पहुंची। महिला ने मामले की जानकारी एसपी को दी। इसके बाद महिला एसओ सुभद्रा वर्मा को मौके पर भेजा गया। जब महिला को घर में भेजा गया तो सास ने घर में घुसने से साफ मना कर दिया। इस पर एसओ का सास से विवाद हो गया।
महिला का कहना था कि सास ने उसकी छह साल की बेटी पूजा को भी अपने कब्जे में कर रखा है। वह लोग उसकी बेटी को भी वापस नहीं कर रहे हैं। सास ने कहा कि बेटे के समय जो सामान था वह बहू अपने मायके ले गई थी। अब वह जमीन पर कब्जा करने के लिए यहां आई है। वह किसी कीमत पर बहू को घर में नहीं रखेगी। इसके बाद महिला वहां से चली गई।