{"_id":"77277","slug":"Farrukhabad-77277-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों को मिलेंे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों को मिलेंे आवास
Farrukhabad
Updated Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
फर्रुखाबाद। जिला लोक समिति की बुधवार को हुई बैठक में जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अमृतपुर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को आवास और अग्निकांड पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की आवाज बुलंद की गई।
डा. ओपी सभागार में हुई बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने रेल समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कानपुर-कासगंज और फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद के बीच नई ट्रेनें चलाई जानी चाहिए। साथ दिल्ली जाने वाली इकलौती ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस भीड़ के चलते लोगों को सीट नहीं मिल पाती है। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने रेल प्रशासन से दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष हरिनंदन सिंह यादव ने अमृतपुर तहसील के ग्राम नहरैया समेत अन्य गांवों के बाढ़ पीड़ितों को मानसून के पहले आवास और अग्निकांड पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग े की। जिला प्रभारी छेदालाल अवस्थी ने कहा कि अमृतपुर में सोतानाला के पुल और सड़क निर्माण के लिए जिन किसानों खेतों से मिट्टी उठाई गई थी, उन्हें मुआवजा दिया जाए। होलीलाल कश्यप, पृथ्वीनरायन वर्मा, हबीबुल हसन, मो. इरशाद खां आदि ने गैस की किल्लत, जल निकासी, सफाई व्यवस्था की समस्याओं पर चर्चा की।