फर्रुखाबाद। मायके आई महिला ने पति से विवाद होने पर दुधमुही बच्ची के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे मां-बेटी की कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। महिला करीब पांच दिन पहले ही पति के साथ मायके आई थी।
जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर निवासी रामस्वरूप जाटव की पत्नी रुकमा देवी (27) करीब पांच दिन पहले ही पति के साथ मायके मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव रशीदपुर निवासी पिता प्रकाश जाटव के यहां आई थी। पति भी यहीं पर रह रहा था। बीती रात उसका पत्नी से घर चलने के लेकर विवाद हो गया था। आज सुबह रुकमा बगैर किसी को बताए अपनी चार माह की बच्ची अंजली को लेकर घर से निकल आई। उसने नगला कलार गांव के निकट कानपुर से मथुरा जा रही अहमदाबाद एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी, जिससे महिला और उसकी बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी जब आसपास के ग्रामीणों को हुई तो वह लोग मौके पर पहुंचे। मां-बेटी के शव देख वह लोग दंग रह गए। काफी देर तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान पिता प्रकाश, भाई यादराम को जानकारी हुई कि एक महिला और बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। इस पर वह लोग मौके पर पहुंचे। बेटी और नातिन के शव देख परिजनों का कोहराम मच गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर दारोगा गजेंद्रपाल सिंह ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मृतका की मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि रुकमा की पहली शादी करीब पांच साल पहले जीतू पुत्र रमेश निवासी पुलमंडी के साथ हुई थी। कुछ समय बाद पति-पत्नी में अनबन होने के बाद महिला मायके में रहने लगी। करीब दो माह पहले ही उसकी शादी रामस्वरूप के साथ घरवालों ने की थी।