फर्रुखाबाद। गेहूं खरीद के नाम पर किसानों से छलावा किया जा रहा है। केंद्रों पर न तो बारदाना है और नही उन्हें धन दिया गया। खरीद योजना सरकारी तमाशा हो गई है। सातनपुर मंडी में आंदोलन के दौरान भाजपा नेता भूदेव सिंह राजपूत ने यह विचार किसानों के बीच व्यक्त किए। यहां केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया गया।
भूदेव राजपूत ने कहा कि सरकार गेहूं खरीद के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। खरीद के लिए बारदाना व केंद्रों को धन मुहैया कराया जाए। सुशील शाक्य ने कहा किसान गेहूं बेंचने के लिए कई दिन से भूखे प्यासे मंडी के चक्कर लगा रहे हैं। इन्हें केंद्रों से टरका दिया जाता है। प्रशासन भी इस गोरखधंधे पर चुप है। इसके खिलाफ भाजपा लड़ाई लडे़गी। अशोक कटियार ने कहा कि किसानों का वोट लेने वाली सूबे की सरकार भी उनकी दुर्दशा पर कुछ भी नहीं कर रही है। शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि जल्द ही किसानों को राहत न मिली तो सड़कों पर उतरा जाएगा।
प्रदीप सक्सेना ने कहा कि किसान अपने को अकेला न समझें पार्टी उनके साथ है। मंडी में आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं ने नारे भी लगाए। इसके बाद सरकार का पुतला जला दिया गया।