फर्रुखाबाद। शनिवार को कानपुर में निकाय चुनाव की समीक्षा के दौरान एक मतदान केंद्र पर पांच से अधिक बूथ रखे जाने पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद से जिले में बूथों का सत्यापन कराया जा रहा है। पांच से ज्यादा बूथ होने पर इनके लिए अलग से मतदेय स्थल बनाया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने मतदान केंद्र पर पांच से अधिक बूथ न रखने के लिए फरमान सुनाया था। जिले की नगर पालिका फर्रुखाबाद, कायमगंज, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कंपिल व शमसाबाद में 6 मतदान केंद्रों पर 6 बूथ हैं। सात या इससे ज्यादा बूथों वाले मतदान केंद्रों की संख्या 16 है। इस लिहाज से 22 मतदान केंद्रों पर पांच से अधिक संख्या वाले बूथों को बदला जाना है। इसके लिए मतदान केंद्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस काम में लेखपालों को लगाया गया है।
इस संबंध में एसडीएम सदर अरूण कुमार ने बताया कि लेखपालों से आख्या मांगी गई है। यह पांच से अधिक बूथों के अलावा मतदान केंद्र की स्थिति पर भी यह रिपोर्ट देंगे। इसे चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। इनसे मतदाता सूची पर आपत्तियों के साथ ही बूथों के बारे में राय जानी जाएगी। यह बैठक मंगलवार को दोपहर बाद 4 बजे से टाउनहाल में होगी।