फर्रुखाबाद। जिले में अब नए राशन कार्ड बनेंगे। इसके लिए जून महीने से अभियान चलेगा। नए कार्ड बनने के साथ ही पुराने कार्डों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। कार्ड का शुल्क बढ़ गया है। राशन कार्डों का यह अभियान पांच साल के बाद चल रहा है।
जिले में 2 लाख 66 हजार 675 एपीएल के राशन कार्ड हैं। बीपीएल व अंत्योदय के राशन कार्डों की संख्या 1 लाख 599 है। इसमें से बीपीएल के 62262 व अंत्योदय के 38337 राशन कार्ड धारक हैं। बीपीएल व अंत्योदय के राशन कार्डों की संख्या शासन ने इतनी ही तय की है। एपीएल के कार्ड जनसंख्या के मुताबिक बनेंगे। इनकी संख्या बढ़ेगी। इस बार एपीएल के नए राशन कार्ड के लिए 10 रुपए शुल्क लिया जाएगा। बीपीएल कार्ड के लिए 5 रुपए शुल्क रखा गया है। अंत्योदय कार्ड के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाना है। राशन कार्ड की दूसरी प्रति बनवाने के लिए कार्ड धारक को पेनाल्टी देनी होगी। यह एपीएल कार्डधारक के लिए 50 रुपए, बीपीएल कार्डधारक के लिए 25 रुपए व अंत्योदय कार्डधारक के लिए 10 रुपए रखी गई है।
राशन कार्ड अभियान में खाद्य एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, नगर निकाय, पंचायत सचिव व शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह कार्ड पांच साल के लिए वैध होंगे। अभियान जून 2015 तक चलेगा। खाद्य एवं रसद विभाग अभियान के लिए अपने महकमे के आला अधिकारियों के आदेशों का इंतजार कर रहा है। डीएसओ आरएन चतुर्वेदी का कहना है कि शासनादेश की कापी मिल गई है। महकमे से आदेश अभी नहीं मिला है। इसी के बाद कार्रवाई की जाएगी।