फर्रुखाबाद। बसपा निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उम्मीदवारी रखने से उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बसपा के लोक सभा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह ने रविवार को यह बात कही। वह होटल राजपूताना पैलेस में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि सपा जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में धमका कर सीटों पर कब्जा कर रही है। बसपा सरकार में मंत्री रहे ठाकुर जयवीर सिंह रविवार को बसपा नेता प्रदीप जाटव के शांति पाठ में शामिल होने कायमगंज जा रहे थे। शहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद वह अमर उजाला से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने निकाय चुनाव न लड़ने का मन बनाया है। पार्टी पदाधिकारियों को भी ऐसे निर्देश दिए गए हैं। ऐसा करने वालों को पार्टी से बाहर का दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा बदले की भावना से काम कर रही है। बसपा के जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जन प्रतिनिधियों को हटाने में अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए सदस्यों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा ने बसपा सरकार में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को खत्म कर दिया है। इन योजनाओं से बडी़ संख्या में लोग लाभ ले रहे थे। इसका खामियाजा सपा सरकार को उठाना पड़ेगा। बसपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। फर्जी मुकद्मे लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श फर्रुखाबाद का सपना लेकर लोक सभा चुनाव लड़ने आया हूं। जिले को विकास के रास्ते पर ले जाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ स्वदेश पाल, रामानंद प्रजापति, जंजाली बाथम, राजीव चतुर्वेदी, राम रतन, महेश सिंह राठौर, महेश जाटव, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद। बसपा निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उम्मीदवारी रखने से उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बसपा के लोक सभा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह ने रविवार को यह बात कही। वह होटल राजपूताना पैलेस में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि सपा जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में धमका कर सीटों पर कब्जा कर रही है।
बसपा सरकार में मंत्री रहे ठाकुर जयवीर सिंह रविवार को बसपा नेता प्रदीप जाटव के शांति पाठ में शामिल होने कायमगंज जा रहे थे। शहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद वह अमर उजाला से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने निकाय चुनाव न लड़ने का मन बनाया है। पार्टी पदाधिकारियों को भी ऐसे निर्देश दिए गए हैं। ऐसा करने वालों को पार्टी से बाहर का दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा बदले की भावना से काम कर रही है। बसपा के जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जन प्रतिनिधियों को हटाने में अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए सदस्यों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा ने बसपा सरकार में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को खत्म कर दिया है। इन योजनाओं से बडी़ संख्या में लोग लाभ ले रहे थे। इसका खामियाजा सपा सरकार को उठाना पड़ेगा। बसपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। फर्जी मुकद्मे लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श फर्रुखाबाद का सपना लेकर लोक सभा चुनाव लड़ने आया हूं। जिले को विकास के रास्ते पर ले जाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ स्वदेश पाल, रामानंद प्रजापति, जंजाली बाथम, राजीव चतुर्वेदी, राम रतन, महेश सिंह राठौर, महेश जाटव, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
फर्रुखाबाद में सोमवार को दबंगों ने एक चौकी इंचार्ज की तब पिटाई कर दी जब वो मामले को शांत कराने पहुंचा था। दबंगों ने ना सिर्फ पिटाई की बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने एक आरोपी को पकड़ लिया। देखिए रिपोर्ट।