कायमगंज। नशेड़ियों की छेड़छाड़ की शिकार सगी बहनों की तहरीर को पुलिस ने हल्के में लिया। पुलिस ने पहले एनसीआर दर्ज की। सीएचसी में बेहोश किशोरी के आक्रोशित पिता के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई।
इलाके के गांव निवासी किशोरी ने बुधवार देर रात कोतवाली पुलिस को बताया कि उससे व बहन से गंाव के अनिल पुत्र रामबख्श, केपी पुत्र अभिलाष सिंह व रामशंकर पुत्र रामनाथ ने जबरन घर में घुस कर बदसलूकी की। विरोध करने पर लात घूंसों से पिटाई कर दी। गांव में एक की मृत्यु हो जाने पर पिता व माता परिजनाें क ो ढांढस देने गए थे। घर में वह व बहन थीं। अनिल शराब के नशे में घर में घुस आया। वह उसके साथ अभद्रता करने लगा। बहन ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इस पर आरोपी ने उसे लात घूंसों से पीटने लगे। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद इन्होंने ईंट पत्थर भी चलाए। किशोरी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने देर रात मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। सीएचसी में किशोरियों के पिता ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्हाेंने कहा कि न्याय न किया तो वह उच्चाधिकारियों से मिलकर फरियाद करेंगे। इस पर कोतवाली पुलिस ने एनसीआर के स्थान पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।