पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
फर्रुखाबाद। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान नव निर्मित विद्यालय भवन का छज्जा ढह गया। इससे प्रधानाध्यापिका के पति व पांच बच्चे घायल हो गए। हादसा होते ही गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी पर राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव सहित आला अफसर मौके पर पहुंचे। बीएसए ने भवन प्रभारी व ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विकास खंड बढ़पुर की ग्राम सभा गढ़िया ढिलावल में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सुबह करीब 8.30 बजे प्रधानाध्यापिका विनीता राठौर के पति महेश राठौर विद्यालय के छज्जे पर तिरंगा बांधने गए। तिरंगा बांधते ही विद्यालय भवन का छज्जा ढह गया। वह छत से जमीन पर जा गिरे। नीचे खड़े छात्र नन्हे का 7 वर्षीय पुत्र विपिन, राकेश का 6 वर्षीय पुत्र शिवम, संतोष का 8 वर्षीय पुत्र टिंकू, किशनपाल का 9 वर्षीय पुत्र अरुण और मनोज की 4 वर्षीय पुत्री रानू घायल हो गए। विद्यालय में अफरातफरी मच गई। छज्जा गिरने की खबर से गांव के लोग दौड़ कर विद्यालय पहुंचे। घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वरी प्रसाद पांडेय, पुलिस अधीक्षक एन चौधरी, सीएमओ डा. राकेश कुमार, बीएसए भगवत प्रसाद पटेल मौके पर पहुंचे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने भवन प्रभारी शिक्षक प्रदीप कुमार सेंगर, ग्राम प्रधान वेदराम के खिलाफ मऊदरवाजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। इससे दूसरों का जीवन खतरे में डाला गया। लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई है। बीएसए ने बताया कि भवन प्रभारी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा विद्यालय भवन की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद धन वसूली की कार्रवाई होगी। अगर भवन की हालत खराब बताई गई तो भवन गिरवाकर दोबारा बनवाया जाएगा।