अयोध्या। देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने से लोगों की उम्मीदें भी परवान चढ़ी है। अयोध्या भी मोदी की जीत से उत्साहित है, लोगों की आस है कि अयोध्या धार्मिक नगरी के साथ साथ पर्यटन के क्षितिज पर भी चमकेगी।
प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से ही रामनगरी अयोध्या को पर्यटन के रूप में विकसित करने की कवायद तेजी से चल रही है।
दीपोत्सव जैसे आयोजन ने अयोध्या की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाई है। लोग अयोध्या की तरफ आकर्षित हुए हैं। योगी सरकार ने अयोध्या को विश्व पर्यटन क्षेत्र का दर्जा दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
तमाम ऐसी योजनाएं मूर्त रूप लेने को है, जिससे रामनगरी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अब एक बार फिर से केंद्र में मोदी की सरकार बनने से लोगों की उम्मीद और प्रबल हुई है। लोगों की उम्मीद है कि रामनगरी धार्मिक नगरी के साथ साथ पर्यटन के हब के रूप में भी पहचान प्राप्त करेगी।
संस्कृति के अनुरूप हो विकास
अयोध्या सर्वधर्म समभाव की नगरी है। इस लिहाज से सभी मत और संस्कृतियों के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी का विकास किया जाना चाहिए। इससे विश्व पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या की पहचान बनेगी। साथ ही साथ अयोध्या का सांस्कृतिक धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से भी विकास होगा।
- डॉ. हरिप्रसाद दुबे, साहित्यकार
रामनगरी को वैश्विक स्तर पर मिले पहचान
रामनगरी का विकास उसकी संस्कृति और गरिमा के अनुकूल होने की उम्मीद अब प्रबल हुई है। रामनगरी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की जरूरत है। योगी सरकार तो काम कर ही रही है, अब मोदी सरकार के दोबारा केंद्र में आने से पर्यटन की दिशा में चल रहे कार्यों को गति मिलेगी।
- डॉ. सुधीर राय, प्रोफेसर साकेत महाविद्यालय
गरिमा अनुकूल हो अयोध्या का विकास
रामनगरी अयोध्या का विकास उसकी गरिमा के अनुकूल होना चाहिए। धर्मनगरी अयोध्या में ऐसे इंतजाम होने चाहिए जिससे पर्यटक अयोध्या की ओर आकर्षित हो सकें, जो अब तक नहीं हो सका है। हमें पूरी उम्मीद है कि अब रामनगरी अयोध्या सिर्फ धर्मनगरी के रूप में ही नहीं बल्कि पर्यटन नगरी के रूप में भी पहचान प्राप्त करेगी। कुछ काम चल रहे हैं और कुछ पर काम होने से व्यवस्था जरूर बदलेगी।
- डॉ. दिलीप सिंह, अयोध्या
बेहतर हो मूलभूत सुविधाएं
अयोध्या में विदेशियों को आकर्षित करने के लिए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। पौराणिक शहर में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए यातायात की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। अयोध्या के लिए ना तो कोई फ्लाइट है और ना ही शताब्दी जैसी ट्रेन। यहां एक वॉल्वो बस तक नहीं चलती है। अधिक से अधिक विदेशी पर्यटक आए इसकी व्यवस्था की ओर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है, जिस पर अब काम होगा हमें उम्मीद है।
- अवनि शुक्ला, प्रधानाचार्य