इटावा। फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में एक युवक ने गृह कलह के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहल्ला तुलसी अड्डा निवासी बृज किशोर (24) सब्जी बेचने का काम करता था। बुधवार रात को वह अपने परिवार के साथ शादी से लौटा और कमरे में चला गया। पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात के समय बृज किशोर ने फंदा लगा लिया।
सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो उसने पति को फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। एसओ फ्रेंड्स कालोनी विवेक सिंह ने बताया कि युवक ने गृह कलह के चलते फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।