बसरेहर(इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम अयारा में चोरों ने अपने इरादे विफल होते देख गृहस्वामी के बेटे को पीट दिया। खटपट की आवाज सुनकर जागा किशोर शोर मचाने लगा था। घर की छत पर सो रही मां के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो चोर उल्टे पांव भाग खड़े हुए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
ग्राम अयारा निवासी स्व. रामवरन शाक्य के घर पर उनका 13 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र घर के बरामदे में सो रहा था। मां मंजू देवी छत पर सो रही थी। रात के समय घर के पिछवाड़े से सीढ़ी लगाकर छत पर और फिर जीने के सहारे नीचे उतरे चोर कमरे का ताला तोड़ रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर वहां सो रहा दीपेंद्र जाग गया। उसने चोरों को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देख चोरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। दीपेंद्र की आवाज सुनकर छत पर सो रही मां जाग गई उसने छत से ही शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीण दौड़ पड़े। गांव में जाग होते देख चोर मेन गेटे से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए ओझल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।