जसवंतनगर (इटावा)। सिरहौल गांव के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े हिंदुस्तान यूनीलीवर के सेल्समैन से 2.68 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
ग्राम भराईपुर थाना बकेवर निवासी अवधेश दीक्षित पुत्र उमेश दीक्षित हिंदुस्तान यूनीलीवर में सेल्समैन है। वह बाइक से इटावा से पूठन सकरौली में वसूली करते हुए सिरहौल के रास्ते जसवंतनगर आ रहा था। दोपहर करीब 2:00 बजे सिरहौल से थोड़ा आगे काली पल्सर सवार दो लुटेरों ने उसे रोका और छाती पर तमंचा सटाकर पीठ पर टंगा बैग छीन लिया। बैग में वसूली के 2.68 लाख रुपए थे। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लूट की खबर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर केसी गोस्वामी मौके पर पहुंचे। अवधेश दीक्षित ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।