भरथना (इटावा)। भरथना नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए 26 उम्मीदवार मैदान थे। जिनमें नाम वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इनमें उर्मिला देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह, आदेश कुमारी पत्नी नबाब सिंह, मनीषी पत्नी अमित कुमार शामिल हैं।
बकेवर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर 14 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इनमें दो ने अपना दावा गुरुवार को वापस ले लिया। नाम वापसी करने वाले दो प्रत्याशियों में कनीस फातिमा और शबनम बेगम शामिल हैं। लखना नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर 16 लोगों ने पर्चे दाखिल किए थे। चार प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें कांती देवी, प्रवीन, श्रीकृष्ण, प्रमोद कुमार शामिल हैं।
उधर भरथना नगर पालिका के 25 वार्डों में से दो वार्डों में सभासदों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। वार्ड संख्या एक पुराना भरथना से महेंद्र पाल भूरे और वार्ड नंबर 15 इंद्रा नगर से रेखा यादव पत्नी अवनीश कुमार निर्विरोध हो गईं।