इटावा/जसवंतनगर। वर अमावस्या के अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना करके पति की दीर्घायु की कामना की है। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की परिक्रमा करके धागा लपेटा।
रविवार सुबह से ही महिलाएं फल फूल ,मिष्ठान आदि पूजा सामिग्री लेकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगी। महिलाओ ने व्रत रखा और पति को भोजन कराने के बाद खुद खाना खाया।
इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासी उत्सुकता रही। परम्परागत ढंग से पर्व को मनाया। शहर में कंपनी गार्डन, बस स्टेंड में कालिका मैया मंदिर आदि स्थानों पर महिलाओं की काफी संख्या उमड़ती रही। जन श्रुतियो के अनुसार सती सावित्री ने अपने पति सतभान म्ृत्ुय के पश्चात एक वट वृक्ष के नीचे बैठकर कर घोर तपस्या की थी। यमराज से अपने पति को पुन: जीवित होने का वरदान मागा था। इसी पौराणिक कथा के अनुसार महिलाए वट वृक्ष की पूजा करती है।