इटावा। लखनऊ से अपनी बहन के घर आए एक युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताओं ने उसके पिता से 18 लाख की फिरौती की मांग की है। अपहरणकर्ता कोई और नहीं बल्कि उसकी बहन का देवर ही है जो उसको घुमाने के बहाने ले गया था। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अपहरणकर्ता की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
ऐशबाग लखनऊ निवासी रामाधार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री इटावा के मुहल्ला कटरा शमशेर खां में ब्याही है। 20 अप्रैल को बेटा अशोक (22 वर्ष) बहन के घर इटावा आया था। तब से वह यहीं रह रहा था। 15 मई को बहन के देवर सुनील का फोन आया कि अशोक उसके कब्जे में है। उसे जिंदा चाहते हो तो18 लाख रुपए दो। इस फोन के बाद वह इटावा पहुंचे तो पता लगा कि सुनील अशोक 13 मई को घुमाने ले गया था। तब से दोनों को कोई पता नहीं है। अशोक का फोन भी नहीं लग रहा। इसके बाद उसने कई जगह पूछताछ की लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा। शनिवार की रात रामाधार ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल किशन सिंह तालान ने बताया कि उन्होंने बताया कि जिस युवक का अपहरण किया गया है कि उसकी बहन विधवा है। दोनों परिवार मजदूरी करके पेट पाल रहे हैं। प्रथम दृष्टया फिरौती का मामला नहीं लगता है। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद है। मामले की छानबीन की जा रही है। फोन नंबर का सुराग लगाया जा रहा है।