इटावा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने जिला इकाई की घोषणा कर दी है। घोषित जिला इकाई को प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनुमोदित कर दी है। घोषित कमेटी में कृष्णमुारी गुप्ता का महासचिव पद बरकरार रहा। घोषित टीम में युवाओं को काम करने का मौका मिला।
घोषित कमेटी में जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता के अलावा उपाध्यक्ष पद पर रामनरेश राजपूत, सुनील तिवारी एडवोकेट, रुद्रपाल सिंह भदौरिया मनोनीत हुए। अनिल यादव कोषाघ्यक्ष, चंदगीराम, संजय पाल, गोपाल यादव, अरविंद्र प्रजापति, कदीर कुरैशी, धीरेंद्र यादव, मनोज यादव बंटी, रामप्रकाश चित्रवंशी, रामचंद्र शाक्य, अरुण सिंह परिहार सभी को सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा रामअवतार यादव, मन्नीलाल गुप्ता, अमरसिंह पाल, रशीद जफर, धर्मेंद्र प्रजापति, महेश चंद्र शर्मा, राजाराम कठेरिया, मनोज राणा वाल्मीकि, सुरेश यादव, विजय बहादुर कुशवाहा, भारत सिंह राजपूत, मलखान सिंह यादव, रवींद्र सिंह यादव, आनंद सविता, जुम्मन अब्बासी, श्रीमती अरविंद यादव, सरिता सिंह, अब्दुल मन्नान मंसूरी, रामसेवक सविता, प्रमोद यादव, जमील अहमद अब्बासी, फतेहसिंह प्रधान, सुनील यादव बाबी, सुहैल इम्तियाज, हरीप्रकाश शुक्ला, अशोक वर्मा, रविंद्र दुबे, अनोखेलाल आढ़तिया, राकेश कुमार गुप्ता, सतेंद्र भदौरिया, सर्वेशकुमार बाथम, विपिन चौहान, राजेशसिंह चौहान, सरदार कुलजीत सिंह, राजेश यादव उर्फ झब्बू सदस्य मनोनीत किए गए हैं।