इटावा। सैफई स्थित मिनी पीजीआई में मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। गुरुवार की शाम इमरजेंसी में बेड खाली नहीं होने पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को लौटा दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल ने इस मामले को अपने पीआई में दर्ज किया है।
ग्राम नरार थाना महोना कबरई, महोबा निवासी धर्मदास (उम्र 34 वर्ष) पुत्र घसीटा बुधवार की रात को अपनी बाइक से जा रहा था। इकदिल के पास अचानक उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर गुरुवार को दोपहर 12.35 बजे उसे मिनी पीजीआई सैफई के लिए रिफर कर दिया गया।
किराए की एंबुलेंस करके उसको मिनी पीजीआई ले जाया गया लेकिन वहां पर उसको उपचार नहीं मिल सका। काफी भटकने के बाद यह कहकर लौटा दिया गया कि अस्पताल में इस समय कोई बेड खाली नहीं है। ऐसे में उसे यहां भर्ती नहीं किया जा सकता। वहां से वापस लौटने पर जिला अस्पताल में उसका भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सैफई में बेड न होने क ी बात को जिला अस्पताल की पुलिस सूचना रिपोर्ट मे ंदर्ज किया गया। जिसमें लिखा गया की मिनी पीजीआई में बेड न होने के कारण मरीज को भर्ती नहीं किया गया।