इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम सितौरा में बारह साल की बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार की शाम को उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति की लड़की घर से सामान लेने बाजार गई थी। तभी मौका पाकर उक्त गांव निवासी निर्दोष पुत्र विक्रम उसे बहला फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर ले गया, जहां उसने बालिका के साथ दुराचार किया।
तहरीर पर पुलिस ने निर्दोष के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई के बाद जेल भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई है।