इटावा। बालिका को गांव के ही युवक ने बहला फुसलाकर अपनी दुकान में खींचकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद रोती बिलखती लड़की घर आई और परिजनों को पूरा वाकया बताया। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम सितौरा की है।
परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाया कि, 12 वर्षीय बालिका शाम करीब चार बजे गांव के ही युवक निर्दोष पुत्र विक्रम की दुकान के सामने से गुजर रही थी। तभी निर्दोष ने लड़की को दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी घर में छापामारी की लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। उसके घर पर भी कोई नहीं था। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इस संबंध में उपनिरीक्षक नवाब अली खान ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी निर्दोष के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।