{"_id":"33-141492","slug":"Etawah-141492-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0905\u092b\u0938\u0930 \u0928 \u0938\u0941\u0928\u0947 \u0924\u094b \u0939\u092e\u0947\u0902 \u092c\u0924\u093e\u090f\u0902-\u0936\u093f\u0935\u092a\u093e\u0932","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
अफसर न सुने तो हमें बताएं-शिवपाल
Etawah
Published by:
Updated Fri, 12 Jul 2013 05:31 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
जसवंतनगर (इटावा)। सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का गुरुवार को यहां पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर लोक निर्माण मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराएं। अगर कोई अधिकारी काम न करें तो उसकी शिकायत उन तक पहुंचाए। इसके बाद वह दो जगह विवाह समारोह में भी शामिल हुए।
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को दोपहर करीब 1:30 बजे मंडी समिति के हेलीपैड पर उतरे। इस मौके पर वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हेलीपैड पर सपा कार्यकर्ताओं और फरियादियों ने उनसे मिलकर समस्याएं बताईं। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
इसके बाद वह कस्बे में सपा नेता अमरनाथ गुप्ता के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। यहां के बाद सुघर सिंह इंटर कालेज में सपा नेता कुशलपाल सिंह यादव की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य के अलावा कर्मराज सिंह यादव, डॉ. बृजेश यादव, महावीर सिंंह यादव, बल्लू यादव, भुवनेश यादव, सुभाष गुप्ता, मोहम्मद कमाल, विनोद यादव, शीलेंद्र यादव, हरगोविंद यादव, मोहम्मद फारूख, पिंकी यादव, विनीत यादव आदि मौजूद रहे।