पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
इटावा। इकदिल कस्बे के मोहल्ला खेड़ापति में सोमवार की रात नौटंकी के दौरान रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर फायरिंग शुरू हो गई। एकाएक फायरिंग होने से नौटंकी देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले भाग गए थे।
कस्बे के मोहल्ला खेड़ापति निवासी प्रवेश जाटव पुत्र उमाशंकर को पांच लड़कियों के बाद पुत्र हुआ था। इस खुशी में सोमवार की रात मोहल्ले में नौटंकी का आयोजन कराया गया था। रात में नौटंकी के दौरान मोहल्ले के संदीप यादव पुत्र भारत सिंह यादव का नगला पूठ निवासी मनोज कुमार से रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। अचानक शुरू हुई फायरिंग से नौटंकी देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। फायरिंग में संदीप यादव गोली लगने से घायल हो गया। इस बीच फायरिंग की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष एसी दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले भाग गए थे। पुलिस ने संदीप यादव को लहूलुहान अवस्था में पाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। उधर, इस संबंध में घायल संदीप के पिता भारत सिंह यादव ने मनोज निवासी नगला पूठ व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष एसी दुबे ने बताया कि ट्रैक्टर को खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।