पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
इटावा। सैफई के स्पोर्टस स्टेडियम में मंगलवार को देश के विभिन्न प्रांतों की 32 टीमों के खिलाड़ियों के बीच 58वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आतिशबाजी के साथ रंगारंग आगाज हुआ। झंडा फहरा कर उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि खेल हमे ‘भारतीय अनेकता में एकता’ का संदेश देते हैं। पहले दिन तीन हजार मीटर की दौड़ में केरल की अफजाल और चित्रा पीयू, छत्तीसगढ़ की विमला पटेल प्रथम रहीं।
खेल समारोह को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि वही देश शक्तिशाली होता है, जिसके नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होते हैं। शिक्षा के साथ खेल जरूरी है। भारत में अलगाव की स्थितियां पैदा की जा रही हैं, लेकिन आज यहां विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों को देखकर कहा जा सकता है कि दुनिया की कोई ताकत हमारी एकता को डिगा नहीं सकती है। भारत की एकता में बिखराव पैदा नहीं कर सकती है। खेल हमे ‘भारतीय अनेकता में एकता’ का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि देश की बड़ी समस्याओं का समाधान आज के युवाओं के हाथों में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इसी गांव के रहने वाले हैं। जिस तरह व्यस्तताओं के बावजूद वह आज समारोह में पहुंचे हैं, मुख्यमंत्री भी दो फरवरी को यहां आएंगे। इस तरह के समारोह आयोजित करना ही सैफई में स्टेडियम बनवाने का उद्देश्य था। यहां कुश्तियां भी होंगी। कुश्ती में ही सुशील कुमार ने देश का नाम रोशन किया है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि जब सैफई में स्टेडियम बना था, विपक्षियों ने खूब आलोचना की थी। आज उसी स्टेडियम में इतनी बड़ी प्रतियोगिता हो रही है। शिक्षा निदेशक वासुदेव सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व मुलायम सिंह यादव ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। पद्मश्री पहलवान सतपाल सिंह को सम्मानित किया गया।