जसवंत नगर (इटावा)। मंडी परिसर में असुरक्षित माहौल एवं बाहरी तत्वों के हमलों से आहत सब्जी व्यापारियों ने रविवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। मंडी की थोक व फुटकर दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। हड़ताल के कारण आम लोग दिन भर परेशान रहे। सब्जी मंडी परिसर में धरने पर बैठे व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सुरक्षा की मांग की। एसडीएम जसवंतनगर शिवप्रसाद के आश्वासन पर व्यापारियों ने हड़ताल खत्म की।
नई मंडी में पिछले कुछ समय से आए दिन झगड़े होते रहते हैं। मंडी परिसर की बाउंड्रीवाल आधा दर्जन स्थानों पर टूटी होने से यहां कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं। शनिवार की सुबह गोभी के पत्ते तोड़ने को लेकर मंडी के ग्राहकों और बाहरी तत्वों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसी बीच कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी। एक सब्जी व्यापारी की पिटाई भी कर दी। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने किसी तरह झगडे़ को रफा-दफा करा दिया। आए दिन होने वाली इन घटनाओं से सब्जी मंडी के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर शनिवार को ही नगर में मुनादी कराते हुए अल्टीमेटम दिया था कि जब तक उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की जाएगी तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल रखेंगे।
व्यापारियों ने रविवार को सुबह से ही सारी दुकानें बंद रखीं और नई मंडी में एकत्र होकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राममूर्ति सिंह यादव मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी सुरक्षा की मांग पर अड़े रहे। व्यापारियों ने एसडीएम जसवंत नगर शिवप्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने व्यापारियों की मांगें शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता व नगर महासचिव मुहम्मद एहसान ने व्यापारियों से हड़ताल को समाप्त करने की अपील की। इस पर व्यापारियों ने सोमवार से हड़ताल खत्म कर दुकानें खोले जाने का एलान किया।