पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुहल्ला तुलसी अड्डा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते उनके बीच फायरिंग होने लगी। इससे मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट तथा जान से मारने की नीयत से फायर करने का मामला दर्ज कराया है।
मुहल्ला तुलसी अड्डा निवासी राजेश सिंह पुत्र सच्चन सिंह तथा कल्लू पुत्र देवेंद्र सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई, फिर विवाद इतना तूल पकड़ गया कि दोनों पक्षों के लोग फायरिंग करने लगे। इससे मुहल्ले में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। एक पक्ष के राजेश सिंह ने देवेंद्र सिंह, अरुण सिंह पुत्र चंदन सिंह, शालू व कल्लू पुत्रगण देवेंद्र सिंह के खिलाफ घर में घुसकर उसकी पत्नी माधुरी व उसके साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के कल्लू ने राजेश सिंह, दीपक सिंह, बबीता पत्नी राजेश सिंह निवासी तुलसी अड्डा के खिलाफ भी उक्त धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।