इटावा। इटावा महोत्सव के तत्वावधान में ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल का शुभारंभ हुआ। दंगल में जानेमाने पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दांवपेंच दिखाए। दंगल के पहले दिन डेढ़ दर्जन से ज्यादा कुश्तियां हुईं, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए।
दंगल की विधिवत शुरूआत खेल तमाशा ठेकेदार टीपू यादव ने अखाड़े की पूजा अर्चना करके की। इसके बाद सिंडौस के प्रधान परमाल सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। पहली कुश्ती अमित मड़ैया (धमना) व मनीष (फिरोजाबाद) के बीच हुई, जिसमें मनीष ने अमित को पटकनी दी। दूसरी कुश्ती दीपू (फिरोजाबाद) व आशीष (बसवारा) के बीच हुई, जिसमें दीपू विजेता रहे। तीसरे कुश्ती में कांटे का मुकाबला भपेूंद्र (हाथरस) व संतोष (सेंमरा) के बीच हुआ। काफी दांवपेंच के बाद संतोष सेंमरा ने विजयश्री अपने नाम की।
इसके बाद रामगोपाल (आगरा) व भोला (हाथरस) के बीच कांटे की टक्कर हुई। रामगोपाल ने भोला को चारों खाने चित कर दिया। दंगल में त्रिभुवन (सैफई) ने राजेश (कानपुर), रामगोपाल (आगरा) ने दीपक (सोनीपत), संतोष (सैंफई) ने सुरेंद्र (बसवारा) तथा रामू (फिरोजाबाद) ने सुभाष (कन्नौज) को पराजित किया। दंगल के पहले दिन डेढ़ दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। निर्णायक की भूमिका अख्यराम (मथुरा) भूतपूर्व यूपी केसरी, राजेंद्र सिंह (आगरा), चंद्रपाल सिंह (इटावा) ने निभाई। दंगल में खलीफा मुन्ना, क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार, विशनचंद्र अग्रवाल सहित भारी संख्या में दंगल प्रेमी आदि उपस्थित रहे। संचालन गुरुमुख सिंह अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम संयोजक मेहरवान सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दंगल के समापन अवसर पर विजेता व उप विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।