भरथना (इटावा)। थाना क्षेत्र के पुराना भरथना के शाक्य मुहल्ला में बटाई पर लिए गए खेत की जुताई करते समय रोटावेटर (ट्रैक्टर में लगे हल) की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। उसे बचाने में पति भी घायल हो गया। घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पुराना भरथना के शाक्य मुहल्ला में रहने वाले मेवालाल (38) पुत्र मुंशीलाल शाक्य ने मुहल्ले के जवाहर लाल का खेत बटाई पर लिया है। फसल की बुवाई के लिए शुक्रवार को उसने रोटावेटर युक्त ट्रैक्टर को किराए पर मंगाया। मेवालाल अपनी पत्नी सरोज (35) के साथ खेत पर जुताई करा रहे थे तभी किनारे पर लगे कंटीले तारों को सरोज हटाने लगी। उसी समय ट्रैक्टर चालक ने रोटावेटर को उठा दिया। कंटीले तार रोटावेटर में फंस गए। सरोज उसकी चपेट में आ गई। सरोज को लहूलुहान होता देख पति मेवाराम बचाने दौड़ा तो वह भी रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसके पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मोहल्लेवाले वहां पहुंचे तब तक सरोज की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घायल मेवाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।