पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
एटा। जैथरा क्षेत्र के गांव नगला सामंत के खेतों में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री की सूचना पर पुलिस ने रविवार की देर शाम छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों से पुलिस ने दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
गांव नगला सामंत में पिछले काफी दिनों से अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य खेतों पर किया जा रहा था। इसकी सूचना मुखबिर ने इलाका पुलिस को दी थी। इस पर गंभीर हुई पुलिस ने रविवार देर शाम बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने पुल्ले और रूकमपाल निवासी नगला सामंत थाना जैथरा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दीपक मिश्रा निवासी मिलावली थाना कोतवाली देहात मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, दो कारतूसों के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।