पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
अवागढ़। कस्बे के मोहल्ला तिवारियान में 21 जनवरी को विस्फोट से ढहे मकान के पीड़ितों को शासन प्रशासन की सहायता न मिलने से लोगों में रोष पनप रहा है। सामाजिक संस्थाओं एवं ब्राह्मण समाज ने इसे शासन प्रशासन की उपेक्षा बताते हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता की मांग की है। लोगों का कहना है कि अभी तक जो सहायता दी गई है वह काफी कम है।
पीड़ितों से मिलने पहुंचे सपा ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष राकेश चंद्र दीक्षित व महामंत्री सुभाष पांडे ने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ितों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। इतना रुपया तो ध्वस्त हुए मकान का मलबा हटवाने के लिए भी कम होगा। लोगों ने विस्फोट के कारणों का खुलासा करने की भी मांग की। साथ ही समाज से आह्वान किया वे पीड़ितों की सहायता एवं समर्थन के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आदित्य मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि प्रशासन की उपेक्षा से पीड़ितों में ही नहीं समाज में भी रोष पनप रहा है। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, कुलभूषण दुबे, कमलेश दीक्षित, सोनू संजय पचौरी आदि थे।
बताते चलें कि 21 जनवरी को ग्रीष्म देव शर्मा के घर में हुए विस्फोट से दो मंजिला मकान ढह गया था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों का इलाज सैफई तथा आगरा में चल रहा है।