पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
अलीगंज। दुष्कर्म के मामले में घिरे पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव के बेटे रणजीत सहित दो के घर पर पुलिस ने कुर्की का उद्घोषणा वारंट तामील करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि निर्धारित समय पर कोर्ट में हाजिर न होने पर उनकी चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
दुष्कर्म के मामले में फंसे पूर्व मंत्री, उनके भाई एवं पुत्र पर शिकंजा कसता जा रहा है। सूचनाओं के बाद भी कोर्ट में हाजिर न होने पर गंभीर पुलिस एवं कोर्ट ने इनके विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। विदित हो कि पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह उनके भाई एमएलसी चंद्र्र्रप्रताप सिंह एवं बेटे रणजीत यादव के विरुद्ध एक दलित युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जबकि एक अन्य महिला सरोज निवासी कसौलिया जैथरा पर इसमें सहयोग करने का आरोप लगाया था। रणजीत यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। इसके साथ ही आरोपी महिला भी कोर्ट नही पहुंची थी। जिसे लेकर पुलिस ने रणजीत और महिला सरोज के खिलाफ चल और अचल सम्पत्ति कुर्क करने का उद्घोषणा वारंट ले लिया था। अलीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार अवस्थी ने बताया कि कोर्ट से लिए गए नोटिस को तामील करते हुए दोनाें के ठिकानों पर उसे चस्पा कर दिया है। साथ ही बताया कि निर्धारित समय पर रणजीत और आरोपी महिला कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो उनकी चल और अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।