पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
एटा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में दूसरी बार डा. दिनेश वशिष्ठ रिकार्ड 32 मतों से जीतकर जिलाध्यक्ष चुने गए। लज्जाराम यादव जिलामंत्री और बेनी सिंह वर्मा नए कोषाध्यक्ष चुने गए। विजयी प्रत्याशियों ने इसे संगठन की जीत बताया।
शिक्षक संघ के जिला संगठन चुनाव में डा. वशिष्ठ व कुशवाहा पैनल ने एक बार फिर बाजी मार ली। तीनों पद जीतकर जनपदीय शिक्षक राजनीति में अपनी लोकप्रियता का प्रमाण दिया है। चुनाव अधिकारी प्रेमपाल सिंह मदनावत ने दोपहर बाद साढ़े तीन बजे परिणामों की घोषणा करते हुए डा. दिनेश वशिष्ठ को 32, जिलामंत्री लज्जाराम यादव को नौ और कोषाध्यक्ष वर्मा को मात्र एक वोट से विजयी घोषित किया। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया साढ़े तीन बजे चुनाव परिणाम के साथ पूरी हो गई।
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को सैकड़ों जनपदीय शिक्षकों की उपस्थिति रही। दर्जनों सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य-शिक्षक भी पहुंचे। उपस्थित लोगों में शिक्षक नेता रामपाल सिंह, रामलाल कुशवाहा, सोहन चंद्र शर्मा, डा. आरके तिवारी, शिवेंद्र देव मिश्र, प्रधानाचार्य डा. विनीता तिवारी, राघव आमौरिया, डा. होम सिंह कुशवाहा, डा. दिलीप गुप्ता आदि थे।
शिक्षक सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा: डा. वशिष्ठ
एटा (ब्यूरो)। विजेता प्रत्याशियों ने संगठन की जीत बताते हुए कहा कि वे शिक्षक सम्मान का संघर्ष और तेज करेंगे। जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, जिलामंत्री लज्जाराम यादव और बेनी सिंह वर्मा ने इसे जनपद के सैकड़ों शिक्षकों की जीत बताया। साथ ही कहा कि चुनाव एक लोकतंत्रात्मक प्रक्रिया है। उन्हें पूरे जनपद से समर्थन व सम्मान मिला है। इसके लिए वे सभी के ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक हित की लड़ाई और तेज की जाएगी।