एटा। सकरौली थाना क्षेत्र के सिउला वाली सड़क के समीप इंडिका कार सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए की नकदी उड़ा ली। इसकी जानकारी पीड़ित ने इलाका पुलिस को दे दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
सत्यनारायन निवासी सईदवाली गली थाना कोतवाली प्लास्टिक का व्यापार करता है। गुरुवार की शाम को वह शहर से एक कार में बैठकर आगरा जा रहा था। उसी दौरान कार सवार तीन बदमाशों ने उसके पास रखी डेढ़ लाख की नकदी उड़ा ली। घटना की जानकारी पीड़ित ने इलाका पुलिस को दी। वहीं घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।