मऊ (चित्रकूट)। पूरब पताई गांव में शुक्रवार को लगी आग से पांच जानवर जिंदा जल गए। पशुपालकों का लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना किया।
घटना दोपहर लगभग बारह बजे की है। बताया जाता है कि गांव के भैरों पुत्र जगतनाथ पाल के पशुबाड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग उसके पुत्रों देवीदयाल और रामदयाल के बाड़ों में पहुंच गई। इससे एक पड़िया, एक गाय, एक भैंस और दो बछड़े जिंदा जल गए। उसी के पास में दुखी पुत्र बुधई कुम्हार का भी बाड़ा थ। आग से उसकी एक पड़िया और एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। ग्राम प्रधान ममता सिंह की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके पांडे ने घायल जानवरों का इलाज किया। कानूनगो और लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया। आग से लगभग एक लाख के नुकसान की बात कही जा रही है।