चित्रकूट। नगर शिक्षा समिति और अशोक शिक्षा समिति का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मंशाराम ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को शाकाहारी होने का संकल्प लेना चाहिए। जीवन में सफलता के लिए दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है। प्रबंधक शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि सफल वही होता है, जो समय का सदुपयोग करता है। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका स्मारिका का भी विमोचन किया। इसके संपादक रमेश गुप्ता हैं। कक्षा नौ के पुष्पराज ने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। हिमांशु द्विवेदी को दूसरा और धर्मेंद्र कुमार के साथ मनुराज सिंह को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। कक्षा 11 में राहुल सिंह ने पहला, आशीष सिंह ने दूसरा और सूर्य प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य आरएस पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन श्रीनारायण तिवारी ने किया। इस अवसर पर अभिभावक भी मौजूद रहे।