चित्रकूट। समाजवादी पार्टी मप्र में भी अपनी पैठ बनाने की कोशिश में है। मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी की प्रदेश इकाई ने चित्रकूट के शांति आश्रम के महंत यज्ञदत्त शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी यज्ञदत्त शर्मा ने आश्रम में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।
यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। उनका कहना है कि वे केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के निवाड़ी में मीरा यादव ही पार्टी की टिकट पर जीती हैं। वे 2013 के विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं को समाजवादी पार्टी की तरफ झुकाने का काम करेंगे। उन्हाेंने बताया कि जल्द ही वे लोग उप्र सीमा से सटे जिलों के प्रत्याशियों के नाम भी निश्चित कर देंगे।