मऊ (चित्रकूट)। दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से लगभग एक लाख का नुकसान हो गया। फायर बिग्रेड के पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
पहली घटना गुरुवार रात तेंदुवामाफी गांव में हुई। यहां के भोला पुत्र लाल साहब तिवारी के यहां आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक खाने-पीने का सामान बर्तन, कपड़े आदि राख हो चुके थे। आग से लगभग पचास हजार का नुकसान हुआ। आग से गांव के कौशल निगम, ललई आदि का भी आंशिक नुकसान हुआ है। इधर, शुक्रवार की सुबह मऊ के टिकराटोला गांव में लगी आग से राजू पुत्र सौखी के घर में रखा भूसा, अनाज और कपड़े जल गए। दोनों जगहों पर दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।