पीडीडीयू नगर। रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया मैनुफैक्चरिंग इकाईयों में ईधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले कोयले व डीजल के स्थान पर अब नेचुरल गैस का इस्तेेमाल किये जाने की योजना है। गेल की ओर से चहनिया स्थित गैस स्टेशन से रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया तक 34 किलोमीटर लंबी पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइप लाइन बिछायी जाएगी। इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए भूमिगत स्टील की पाइप लाइन बिछायी जाएगी। निर्माण उपक्रमों में ईंधन के रूप में पीएनजी के इस्तेमाल होने से प्रदूषण के ग्राफ में भी कमी आयेगी।
चहनिया में सिटी गैस स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इस गैस स्टेशन से इंडस्ट्रीयल एरिया तक के लिए स्टील पाइप लाइन बिछायी जाएगी। 34 किलोमीटर लंबी इस पाइप लाइन की सुरक्षित रहे इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। गेल ने इसके लिए इंडस्ट्रीयल एरिया में सर्वे का कार्य पूरा करा लिया है। एरिया के 80 फैक्ट्री संचालकों ने गैस कनेक्शन लेने के लिए सहमति भी जता दी है। गेल के अधिकारियों के अनुसार कोयले और डीजल के मुकाबले गैस काफी सस्ती भी पड़ेगी।
पाइप लाइन में 20 केजी प्रेशर से दौड़ेगी गैस
पीडीडीयू नगर। चहनिया सिटी गैस स्टेशन से रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया तक नेचुरल गैस आपूर्ति के लिए बिछाये जाने वाली स्टील की पाइप लाइन में 20 किलोग्राम के प्रेशर से गैस दौड़ेगी। इसके बाद इंडस्ट्री को आवश्यकता अनुसार दो से चार किलोग्राम प्रेशर से गैस की आपूर्ति होगी। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क से डेढ़ मीटर नीचे से पाइप लाइन डाली जाएगी। संवाद
चहनिया से रामनगर इंडस्ट्रीयल एरिया तक गैस आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाया जाना है। सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। इस मार्ग पर गैस का प्रेशर अधिक होने के कारण स्टील की पाइप लाइन बिछायी जाएगी। कर्ण सिंह, उप महाप्रबंधक, गेल