{"_id":"72003","slug":"Chandauli-72003-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u091a\u0902\u0926\u094d\u0930\u092a\u094d\u0930\u092d\u093e \u0928\u0926\u0940 \u0915\u0940 \u092c\u093e\u0922\u093c \u092e\u0947\u0902 \u0926\u0930\u094d\u091c\u0928\u094b\u0902 \u0917\u093e\u0902\u0935 \u0918\u093f\u0930\u0947","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
चंद्रप्रभा नदी की बाढ़ में दर्जनों गांव घिरे
Chandauli
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
बबुरी(चंदौली)। बीती रात हुई झमाझम बारिश से चंद्रप्रभा नदी के तटवर्ती बबुरी क्षेत्र के कई गांवों में बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी घुस गया। नदी में पानी के तेज बहाव से चकिया-मुगलसराय मुख्य मार्ग पर बबुरी के समीप स्थित पुल पर से इस समय पानी बह रहा है। बबुरी में चंद्रप्रभा नदी के पुल पर पानी आने से मुगलसराय-चकिया, मार्ग पर आवागमन कभी भी बाधित हो सकता है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात रिकार्ड 144 मीमी बारिश हुई।
झमाझम बारिश का असर हुआ कि चकिया, बबुरी व समीपवर्ती मिर्जापुर जनपद के जमालपुर के दर्जनों गंावों में नदी का पानी घुस गया। इसके चलते धान की फसल जहां डूब गई वहीं गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। नदी का पानी बबुरी क्षेत्र के गोगहरा, गौरी, नगई, कोदोचक, चितौड़ी, नेकनामपुर के अलावा समीपवर्ती जमालपुर ब्लाक के गोरखी, शिवपुर, युशुफपुर, डंवक, पसही, सहीजनी सहित दर्जनों गांवों में घुस गया है। इससे हाल में रोपी गई धान की फसल पूरी तरह जलमगभन हो गई हैं। उक्त गांवों में आने जाने वाले रास्तों व संपर्क मार्गों पर भी नदी का पानी इस समय चल रहा है। नदी का पानी चकिया मुगलसराय मार्ग पर बबुरी के समीप चंद्रप्रभा के बने पुल के ऊपर से भी बह रहा है। यदि पानी बढ़ने की यही गति रही तो उक्त मार्ग पर आवागमन भी अवरुद्ध हो सकता है। दूसरी तरफ गड़ई नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भी भारी बरसात हुई है। इसके चलते गड़ई नदी भी बढ़ाव पर है। गड़ई नदी में बढ़ते पानी को देखते हुए यही अंदेशा जताई जा रही है कि नदी के आसपास के क्षेत्रों में कभी भी बाढ़ आ सकता है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए गड़ई नदी के आसपास के गंावाें में रहने वालेे किसानों में दहशत साफ देखी जा सकती है। उधर, पिछले वर्ष चंद्रप्रभा व गड़ई नदी में आई बाढ़ की विभिषिका से अभी चकिया, बबुरी, और समीपवर्ती जमालपुर गंावों के किसान पूरी तरह से उबर नही पाये थे कि एक बार फिर चंद्रप्रभा व गड़ई नदियों में हो रहे बढ़ाव ने किसानों की पेशानी पर बल ला दिया है। चंद्रप्रभा में पानी बढ़ने से किसान चिंतित हैं।