मुगलसराय। घर में जिस बेटी कीखुशी के लिए बाप का प्यार बरसता रहता था उसी की मर्जी के आगे बाप का प्यार सरे बाजार हार गया और वह रोते हुए अपने घर को वापस हो गया। कोतवाली में शनिवार की शाम यह मंजर देख हर कोई हतप्रभ था।
दरअसल बलिया की लड़की का प्यार मुगलसराय के लड़के से उस समय हो गया जब दोनों परीक्षा देने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। उस समय मोबाइल नंबरों के आदान प्रदान ने दोनों को इस कदर नजदीक किया कि वे एक दूसरे से मिलने के बाद घर से भाग निकले। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरेज कर लिया और साथ में रहने लगे। इसी बीच दोनों का पता करते हुए गत शनिवार को बलिया से लड़की का पिता मुगलसराय पहुंच गया। बाप लड़की को विदा कराकर घर ले जाने की बात कहने लगा, लेकिन वह साथ जाने के बजाय कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में वह पिता के साथ न जाने की फरियाद लगाने लगी। वयस्क होने की वजह से पुलिस भी लाचार नजर आई और बाप से लड़की की मर्जी पर ही ले जाने की बात कही। बताते हैं कि जब बाप ने कहा कि बेटी घरों चलो तो उसका दो टूक जवाब था कि नहीं वह नहीं जाएंगे। बेटी की मर्जी को देख थका हुआ बाप खुद को कोसते हुए वापस चला गया। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यादवेंद्र पांडेय का कहना था कि चूंकि दोनों वयस्क हैं। लड़की अपने पिता के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी।