चंदौली। निकाय चुनाव के क्रम में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद के लिए छह ने पर्चा दाखिल भरा। इस दौरान तहसील परिसर में बने नामांकन कक्षों में शांति पूर्ण माहौल कायम रहा। नगर पालिका अध्यक्ष पद अभी तक किसी ने नामांकन नहीं किया। नगर पंचायत चंदौली से पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद की पुत्रवधू मिनाक्षी यादव ने सादगी के साथ अपना नामांकन पत्र आरओ के समक्ष दाखिल किया।
गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया अंतिम तिथि छह जून निर्धारित की गई है। इसके तहत तीसरे दिन शनिवार को एक अध्यक्ष और सदस्य के लिए छह ने नामांकन पत्र भरा। नगर पंचायत सैयदराजा के वार्ड नंबर 13 इन्दिरा नगर से मुहम्मद सिद्धकी, वार्ड नंबर सात गांधी नगर से कल्पना देवी ने आरओ, नगर पंचायत चंदौली के अध्यक्ष पद पर मिनाक्षी देवी ने अपना नामांक न सादगी के साथ आरओ को पहुंच कर सौंपा। वार्ड नंबर आठ किदवई नगर से अलगू और नगर पालिका मुगलसराय के वार्ड नंबर 20 कसाव महाल से समीउल्ला खां, वार्ड नबंर 24 मवईखुर्द भाग एक से अशोक कुमार और वार्ड नंबर तीन गिधौली से भानु प्रताप ने आरओ के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन स्थल के भीतर शांति का माहौल कायम रहा। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे। शनिवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों में मुगलसराय अध्यक्ष पद के लिए 12 और सदस्य पद के लिए 90 लोग शामिल रहे। चंदौली के अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के 11, सैयदराजा अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए 12 ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर नामाकंन फार्म खरीदा।