चंदौली। समाजवादी युवजन सभा जिला इकाई की बैठक मंगलवार को स्थानीय श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर परिसर में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती के बाबत विचार विमर्श किया और सपा के 2014 और निकाय चुनाव के मुहिम की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर सयुस जिलाध्यक्ष सुदामा यादव ने कहा कि बिना संगठित हुए हम जनसमस्याओं को दूर नहीं कर सकते हैं। जनता ने सपा को बड़ी उम्मीद के साथ समर्थन दिया है। इससे हम कार्यकर्ताओं को बनाए रखने की जिम्मेदारी है। कहा कि 2014 में लोकसभा का चुनाव होना है, यही नहीं शीघ्र ही नगरीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। सभी कार्यकर्ता मिलजुलकर ब्लाक, बूथ और नगर स्तर पर संगठन को पुनर्गठित करना होगा। केंद्र सरकार जो इस समय कार्य कर रही है यह सिर्फ जनता को छलने वाली है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है की जनता को आगाह करें। कहा कि बसपा सरकार में जो भी कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक मुकदमे लादे गए है, इस पर सरकार वापस करने का विचार कर रही है। जो भी इससे पीड़ित है वह सभी कागजात तत्काल उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर राजा खां, अनिल मौर्या, सोमारू विश्वकर्मा, संजय सेठ, सोनू सेठ, राजीव अग्रहरी, गुड्डू शर्मा, चंद्रदेव यादव, अनिल सेठ, सदन यादव, सुरेश मोदनवाल, बबलू सेठ, अजित माली, राजू मौर्या, सिराज अहमद आदि उपस्थित रहे। संचालन पंकज मौर्या ने किया।