पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मुगलसराय। जनपद में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के निर्देश इन दिनों पूरे जनपद में वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली अंतर्गत रेलवे चौकी इंचार्ज पतिराम यादव ने सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे से शाम छह बजे तक विभिन्न चौराहों और तिराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अस्सी रेसर बाइकों की चेकिंग की गई और डेढ़ दर्जन दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। पुलिस के इस अभियान से दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और वे पुलिस से बचने के लिए शार्टकट रास्तों का इस्तेमाल कर गंतव्य की ओर आते जाते रहे।
रेलवे चौकी इंचार्ज पतिराम यादव हमराहियों के साथ सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे से दो पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने चकिया तिराहा, यूरोपियन कालोनी, प्लांट डिपो चौराहा, शास्त्री कालोनी तथा हृदयपुर चौराहे पर 80 दो पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली। वहीं डेढ़ दर्जन वाहनों का विभिन्न आरोपों में चालान किया। चेकिंग अभियान में विशेष रूप से पुलिस की नजरें रेसर बाइकों पर रही। इस संबंध में रेलवे चौकी इंचार्ज का कहना रहा कि जनपद में तेजी से बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को देखते हुए एसपी के निर्देश पर दो पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो लोकसभा चुनाव तक समय-समय पर चलाया जाता रहेगा।
दिलीप सिंह
चेकिंग में 24 वाहन सीज
मुगलसराय। लोकसभा चुनाव सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कागज पूूरी न होने के कारण 24 गाड़ियों को सीज कर दिया गया।
लोकसभा चुनाव सुरक्षा के मद्देनजर मुगलसराय कोतवाल रामप्रकट यादव के नेतृत्व में नगर के वीआईपी गेट, नई सट्टी, जीटीआर ब्रिज, गल्ला मंडी चौराहा आदि तमाम जगहों पर वाहन चेकिंग का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 24 गाड़ियों को पकड़ा गया वाहनों के कागज सही नहीं होने से सभी गाड़ियों को सीज कर दिया गया। वहीं कोतवाल रामप्रकट यादव का कहना है यह अभियान नगर में प्रतिदिन चलाया जाएगा।