{"_id":"58-102044","slug":"Chandauli-102044-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u092c\u093f\u091c\u0932\u0940 \u0938\u0902\u0915\u091f \u092a\u0930 \u0921\u0940\u090f\u092e \u0938\u0947 \u092e\u093f\u0932\u0947 \u0935\u094d\u092f\u093e\u092a\u093e\u0930\u0940","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर डीएम से मिले व्यापारी
Chandauli
Published by:
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
चंदौली। जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था से खिन्न व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी शंभूनाथ से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्यालय पर बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और रात्रि कालीन कटौती को खत्म करने की मांग की। साथ ही व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। आपूर्ति के दौरान होने वाली ट्रिपिंग से लोग खासे परेशान हैं। स्थिति यह है कि रात दस से एक बजे के बीच होने वाली कटौती ने नगरवासियों के रातों की नींद छीन ली है। बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह हो चुके हैं। छोटी से छोटी गड़बड़ी को दूर करने में लंबा समय लगता है। विद्युत विभाग का जनपदीय स्टोर व वर्कशाप नहीं होने के कारण अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे जनता को काफी दिक्कतें होती हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यालय पर आपूर्ति का जो रोस्टर निर्धारित किया गया है उसके अनुरूप लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत उपकेंद्र पर टेलीफोन की व्यवस्था नहीं है, जिससे शिकायत दर्ज करने में दिक्कत होती है। उन्होंने चेताया कि यदि इन समस्याओं को शीघ्र दूर नहीं किया गया, तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। इस अवसर पर विद्यासागर गुप्ता, दिलीप कुमार सोनकर, सीताराम, अनिल कुमार गुप्ता, विजय कृष्ण पांडेय, शरीफ, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।